जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय

आज दिनांक 08/03/2026
पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल प्रोफेसर नीलिमा खरे विभागाध्यक्ष समाज कार्य एवं समाजशास्त्र विभाग जी के निर्देशन में मास्टर ऑफ़ सोशल वर्क एम एस डब्ल्यू के विद्यार्थियों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया । जहां पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री राधाकृष्ण मंगलानी सर जी के द्वारा एम एस डब्ल्यू के छात्रों को मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चल रही शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु संचालित कार्य के बारे में बताया गया जैसे विद्यालयों में चित्रण के द्वारा शिक्षा प्रदान की जा रही है । यह अत्यधिक प्रभावी शिक्षण पद्धति है, जो जटिल अवधारणाओं को सरल, मनोरंजक और यादगार बनाने के लिए दृश्यों, चित्रों और कलात्मक तत्वों का उपयोग किया जाएगा यह पद्धति न केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि छात्रों में रचनात्मकता, अवलोकन क्षमता और समस्या-समाधान कौशल को भी विकसित करती है।
शहडोल जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु सी एम राइस विद्यालयों का विस्तार किया जा रहा है। जिले के ब्योहारी, बुढार, गोहपारू, जैतपुर/जयसिंहनगर एवं सोहागपुर क्षेत्रों में CM Rise स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लैब, पुस्तकालय, खेल सुविधा एवं आधुनिक शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। छात्रों के द्वारा विद्यालय स्तर पर ब्लॉक प्लेसमेंट अथवा शोध कार्य हेतु समाज कार्य विभाग किस प्रकार के विषयों पर कार्य कर सकता इस पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया मंगलानी सर ने बताया कि छात्र चाहे तो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में जाकर दो विद्यालयों में किसी चयनित कक्षा के विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर का तुलनात्मक अध्ययन कर सकते हैं या छात्रों को परामर्श प्रदान कर सकते हैं ।
उस दौरान विस्टिंग फैकल्टी नितिन गर्ग,डॉ सी के त्रिपाठी अर्पित दुबे ,पूर्व प्राचार्य अर्बन बेसिक स्कूल त्रिपाठी सर, तथा एम एस डब्ल्यू के छात्रों का समूह जो शिक्षा के क्षेत्र में समाज कार्य से संबंधित विषय पर कार्य करना चाहते है । कोमल द्विवेदी ,पुष्पलता सिंह, आंचल शर्मा, पिंकी कुशवाहा,राम बाबू पटेल,उमा प्रजापति,खुशबू मिश्र,विद्या आदि छात्र उपस्थित रहे । 

Comments

Popular posts from this blog

समाज कार्य में संगीत का महत्व

विश्व तंबाखू दिवस 31/05/25

world 🌎 environment Day survey