जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय
आज दिनांक 08/03/2026 पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल प्रोफेसर नीलिमा खरे विभागाध्यक्ष समाज कार्य एवं समाजशास्त्र विभाग जी के निर्देशन में मास्टर ऑफ़ सोशल वर्क एम एस डब्ल्यू के विद्यार्थियों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया । जहां पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री राधाकृष्ण मंगलानी सर जी के द्वारा एम एस डब्ल्यू के छात्रों को मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चल रही शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु संचालित कार्य के बारे में बताया गया जैसे विद्यालयों में चित्रण के द्वारा शिक्षा प्रदान की जा रही है । यह अत्यधिक प्रभावी शिक्षण पद्धति है, जो जटिल अवधारणाओं को सरल, मनोरंजक और यादगार बनाने के लिए दृश्यों, चित्रों और कलात्मक तत्वों का उपयोग किया जाएगा यह पद्धति न केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि छात्रों में रचनात्मकता, अवलोकन क्षमता और समस्या-समाधान कौशल को भी विकसित करती है। शहडोल जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु सी एम राइस विद्यालयों का विस्तार किया जा रहा है। जिले के ब्योहारी, बुढार, गोहपारू, जैतपुर/जयसिंहनगर एवं सोहागपुर क्षेत्रों में CM Rise स्कूल संचालित...