अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार एवम संरक्षण दिवस

 पंडित एस एन शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल द्वारा आज दिनांक 19 नवंबर को "20 नवम्बर अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस " के दौरान समाज कार्य विषय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा शासकीय अर्बन बेसिक स्कूल शहडोल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक श्री एस पी तिवारी जी के अध्यक्षता में तथा  वी सी सर के दिशा निर्देश में एवं डॉ आर के सोनी विभागाध्यक्ष 'समाज कार्य' जी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मास्टर ऑफ सोशल वर्क के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने बाल अधिकार के प्रति बच्चों एवं लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। फील्ड वर्क के दौरान शिक्षक  नितिन गर्ग, शिक्षक डॉ अशोक डहेरिया  एवं स्कूल के शिक्षक रामनाथ दिवेदी , शिक्षिका अनिता श्रीवास्तव जी के द्वारा मंच संचालन किया गया और स्कूल के बच्चो के द्वारा गीत ,कविता भी प्रस्तुत की गई एवम उस दौरान "रानी लष्मी बाई, और प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंद्रागाँधी जी को स्मरण किया गया   शिक्षिका किरण तिवारी ,शिक्षिका मतेस्वरी परस्ते जी तथा   एम एस डब्ल्यू के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र सत्यार्थ सिंह, दीपा पांडे,साक्षी गुप्ता,पुष्पा यादव, दुर्गावती,तेजबती,सरोजबती, तस्लीमा बी, अपसाना, शबनम, शिवांगी मांझी,जागृति सिंह,भास्कर पांडे, दामिनी आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

समाज कार्य में संगीत का महत्व

विश्व तंबाखू दिवस 31/05/25

Assingment and Project