NGO collaboration meeting.
आज दिनांक 02/11/23 को पंडित एस एन शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के समाज कार्य विभाग में स्वयं सेवी संगठन की और समाज कार्य विभाग के बीच मास्टर ऑफ सोशल वर्क के छात्रों को ब्लॉक प्लेसमेंट एंड जॉब प्लेसमेंट से संबंधित बैठक आहुत की गई । बैठक समाज कार्य विभागाध्यक्ष नीलिमा खरे जी की अध्यक्षता एवम अतिथि विद्वान नितिन गर्ग जी के समन्वय से संपन्न की जिसका संचालन एवम कार्यवाही डॉ अशोक डहेरिया जी के द्वारा किया गया । बैठक में
1. आदर्श सेवा समिति के सचिव श्री सज्जन दीक्षित एवम काउंसलर श्रीमती चितरूपा दीक्षित उपस्थित रही और भविष्य में परिवार परामर्श केंद्र या अन्य प्रोजेक्ट के माध्यम से मास्टर ऑफ सोशल वर्क छात्रों को ब्लॉक प्लेसमेंट एवम जॉब प्लेसमेंट करने में सहयोग प्रदान किया जाएगा ।
2. रघुकुल समाज सेवी संस्थान के संचालक श्री राज तिवारी जी उपस्थित रहें एवम अपने दीन दयाल उपाध्याय प्रोजेक्ट एवम अन्य प्रोजेक्ट के माध्यम से मास्टर ऑफ सोशल वर्क छात्रों को ब्लॉक प्लेसमेंट एवम जॉब प्लेसमेंट करने सहयोग प्रदान किया जाएगा ।
3. स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति के समन्वयक सतीश सिंह एवम पंकज बर्मन परियोजना समन्वयक जी ने छात्रों को ब्लॉक प्लेसमेंट एवम जॉब प्लेसमेंट करने में सहयोग प्रदान किया जाएगा ।
4. ममता फाउंडेशन से सौरभ गोले उपस्थित रहे और भविष्य में सहयोग करने की बात रखी ।
Comments
Post a Comment