अंगाबड़ी भ्रमण
आज दिनांक 06/04/2024 पंडित एस एन शुल्क . वि. वि के मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) के छात्रों ने प्रो. नीलिमा खरे जी के निर्देशन में वार्ड न 7/10 के वृद्ध जन के साथ बैठकर छोटे शहरों में वृद्धों को होने वाली समस्याओं पर विचार मंथन किया जहा कई बातें दैनिक जीवन को प्रभावित करती हैं। अच्छे स्वास्थ्य सेवाओं की कमी छोटे शहरों में वृद्धों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाती हैं। यहां अस्पतालों, चिकित्सकों और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का सामना करना पड़ता है । वृद्धों को सामाजिक और मानसिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इसमें उनकी उपेक्षा, अकेलापन और मनोविकार शामिल हो सकते हैं। आर्थिक समस्याओं की बात रखी गई । जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए उपयुक्त माध्यम नहीं मिल पाते हैं। उनके लिए समाजिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की कमी । वृद्धों की सुरक्षा की समस्याएं का सामना करना पड़ता है । उनकी बेहतर सुरक्षा के लिए उपयुक्त व्यवस्थाएं नहीं हो पाती या वह किसी को बता नही पाते। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार और सामाजिक संगठनों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा, व्यायाम, मनोरंजन और शिक्षा की सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए ताकि वृद्धों को उचित जीवनस्तर और समाज में सम्मान प्राप्त हो सके। ऐसा उपस्तित युवाओं ने अपने सुझाव रखे जिससे समाज को उनका सानिध्य मिलता रहें। समाज में परिवर्तन होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है । मगर संस्कारों का दूषित होना यह समाज का कोई भी वर्ग नही सिखाता क्योंकि सभी एक दिन वृद्ध होंगे यह प्राकृतिक सत्य है । युवा जैसा अपने बुजुर्गों के साथ करेंगे वही उन्हे अपने बच्चो से प्राप्त होगा । कहावत है बोए पेड़ बाबुल का तो आम कहा से होए।
छात्रा दिव्या तिवारी का सुझाव था की हम युवाओं को समूह बनाकर सप्ताह या माह में एक दिन वार्ड या आस पास के वृद्ध जनों के बैठ कर उनके अकेलेपन को और अनुभव को संग्रहित करना चाहिए जिससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो ।
उस दौरान आगनवाड़ी कार्यकर्ता मीसा पाठक , सहाइका ,आदर्श स्वास्थ्य समिति शहडोल के सदस्य , आशा कार्यकर्ता आरती जोतवानी , सहायक प्राध्यापक अतिथि डॉ नितिन गर्ग , डॉ अशोक डहरिया एम एस डब्लू सेकेंड सेमेस्टर से शिवम,माधुरी,रेशमी,शाक्षी, निकेता,निकिता,करण,निधि,अंचल,संध्या, दिव्या, सुमन, द्रोप्ति, रश्मी,संजना,संदीप एवम फोर्थ सेमेस्टर से शुभम,रुचि,प्रीति,आकृति,कलावती,प्रांजल,मिताली,नेहा एवम वार्ड 7/10 के वृद्ध उस दौरान आगनवाड़ी में उपस्तिथ रहें।
Comments
Post a Comment