one day seminar

आज दिनांक 18/06/2025 पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल। एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया । कार्यक्रम का समन्वय समाजकार्य विषय के विजिटिंग फैकल्टी नितिन गर्ग एवं सीवरेज प्रोजेक्ट फैसिलिटेटर मैडम रितु तिवारी जी द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता सलील मसीह रहे उन्होंने मास्टर ऑफ सोशल वर्क एवं समाजशास्त्र के विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना (Sewerage Project) बारे में बताया की यह एक ऐसी संरचनात्मक और प्रबंधन प्रणाली है जिसका उद्देश्य नालियों (सीवर लाइनों) के माध्यम से घरों, दुकानों, उद्योगों आदि से निकलने वाले गंदे पानी (मल-जल) को एकत्रित कर के उचित तरीके से उसका उपचार (ट्रीटमेंट) और निस्तारण करना होता है। जिसका उद्देश्य है गंदे पानी से होने वाली बीमारियों को रोकना। जल स्रोतों (नदी, तालाब, भूमिगत जल) को प्रदूषण से बचाना।
नगर और ग्राम क्षेत्रों को स्वच्छ और रहने योग्य बनाना। शुद्ध किए गए पानी का उपयोग सिंचाई या औद्योगिक कार्यों में किया जा सकता है।
जिसमें शामिल है मलजल निकासी की पाइपलाइन , मैनहोल सफाई और निरीक्षण के लिए। पंपिंग स्टेशन जहाँ गुरुत्वाकर्षण के माध्यम से पानी नहीं जा सकता, वहाँ पंपिंग की जरूरत होती है। जल शोधन संयंत्र (Sewage Treatment Plant - STP) जहाँ गंदे पानी को साफ किया जाता है। उपचारित जल का निस्तारण या पुन: उपयोग। उन्होंने सीवरेज परियोजना की प्रक्रिया को भी स्पष्ट किया की कैसे घरों, दुकानों, उद्योगों से निकलने वाला गंदा पानी सीवर पाइपों में एकत्र होता है। पाइपों के जरिए पानी को ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाया जाता है। पानी से हानिकारक रसायन, जैविक अपशिष्ट आदि हटाए जाते हैं। शुद्ध किए गए पानी को नदियों में छोड़ा जाता है या सिंचाई आदि में उपयोग किया जाता है। सीवरेज परियोजना के लाभ पर प्रकाश डाला जैसे इस परियोजना से रोगों से सुरक्षा (जैसे हैजा, डायरिया)।नदियों और जल स्रोतों की रक्षा । स्वच्छता और जनजीवन की गुणवत्ता में सुधार ,सतत शहरी विकास। मास्टर ऑफ सोशल वर्क की विद्यार्थी संध्या तिवारी द्वारा एक महत्वपूर्ण सवाल किया गया कि जिन शहरों में यह प्रोजेक्ट संपन्न हो गया है । ऐसे स्थानों के सफल या नहीं को मापने हेतु कोई पैमाना है । जिसका उत्तर सोशल एक्सपर्ट सलील जी द्वारा पोषित किया गया । कार्यक्रम दौरान समाजशास्त्र विभाग के रेगूलर सहायक प्राध्यापक डॉ सिद्धांत ,विजिटिंग फैकल्टी डॉ सिद्धि श्री,श्रीकांत जी,राकेश जी एवं अर्पित जी उपस्थित रहे मध्य प्रदेश अर्बन डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन के कम्युनिटी डेवलेपमेंट ऑफिसर सूर सिंह। कार्यक्रम में संदीप , शिवम् , रेशमी , संध्या ,अंजली ,वंदना , देववती, किशन , आकांक्षा , अंजली , अंकिता , सोनू ,आयुष , शुभांगी , युविका आदि उपस्थित रहें ।



Comments

Popular posts from this blog

समाज कार्य में संगीत का महत्व

विश्व तंबाखू दिवस 31/05/25

Health Sector PMKVY