Posts

समाज कार्य में संगीत का महत्व

Image
पंडित शंभनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल संगीत विभाग के अतिथि व्याख्याता डॉ संजीव द्विवेदी जी छात्रों को मानव जीवन में संगीत का अत्यंत गहरा प्रभाव है। यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि भावनाओं को व्यक्त करने, तनाव को कम करने और सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने का एक सशक्त माध्यम है। समाज कार्य (Social Work) का उद्देश्य व्यक्तियों, समूहों और समुदायों की समस्याओं का समाधान करना, उन्हें प्रेरित करना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इस प्रक्रिया में संगीत का प्रयोग एक प्रभावी साधन के रूप में किया जा सकता है, क्योंकि संगीत व्यक्ति के मन और मस्तिष्क पर सीधा प्रभाव डालता है।  भावनात्मक अभिव्यक्ति का साधन संगीत व्यक्ति की आंतरिक भावनाओं को अभिव्यक्त करने का एक सहज माध्यम है। समाज कार्य में जब क्लाइंट अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने में कठिनाई महसूस करता है, तब संगीत या गीतों के माध्यम से वह अपनी पीड़ा, खुशी या संघर्ष को आसानी से साझा कर सकता है। यह न केवल क्लाइंट की भावनात्मक शुद्धि (Catharsis) करता है, बल्कि समाज कार्यकर्ता को भी उसकी समस्याओं को गहराई से...

MSW Admission Open 2025-26

MSW Admission link  https://ptsnsuniversity.ac.in/Services.php  M S W क्या होता है।आज आपको msw course के बारे में पूरी जानकारी बताएंगे अगर आप भी इस कोर्स के बारे में पूरी जानकारी को जानना चाहते हैं और इसको करना चाहते हैं msw ka full form kya hai, एम.एस.डब्ल्यू. कोर्स कैसे करें और इसके लिए जॉब किस किस फील्ड में हमको मिल सकता है इसके बारे में पूरी डिटेल इस पोस्ट के अंदर में आपको बताया जाएगा जिसे आप पूरे विस्तार से पढ़ें.आप इसके बारे में जानकारी को अच्छी तरीके से जान सकते हैं वैसे तो एमएसडब्ल्यू सोशल सर्विस का कोर्स है आज के समय में भारत जैसे देश में सबसे ज्यादा संख्या यूथ लोगों की है जो कि देश को बदलने के लिए और बेहतर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और youth साबित कर देते हैं कि देश का सच्चा निर्माण भी कर सकते हैं.तो आज इस पोस्ट के द्वारा ऐसा कोर्स की जानकारी जो कि यंगवर्ल्ड के लिए है और आप सोशल सर्विस यानी कि समाज सेवा का कार्य करना चाहते हैं तो यह कोर्स कर सकते हैं और उस सैक्टर मे सर्विस कर सकते हैं लेकिन आप यह सोच रहे होंगे यह सोशल वर्क का कोर्स है तो फ्री में समाज...

एक दिवसीय कार्यशाला

Image
मिशन वात्सल्य के तहत किशोर न्याय अधिनियम 2015, पॉक्सो अधिनियम 2012, बाल संरक्षण तथा किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनिमय) अधिनियम 1986 एवं संशोधन अधिनियम 2016 के वैधानिक प्रावधानों पर दिनांक 23.06.2025 को एक दिवसीय जिला स्तरीय  प्रशिक्षण सह-कार्यशाला में मास्टर ऑफ सोशल वर्क के छात्र एवं प्राध्यापकों की  सहभागिता। स्टेकहोल्डर ।

one day seminar

Image
आज दिनांक 18/06/2025 पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल। एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया । कार्यक्रम का समन्वय समाजकार्य विषय के विजिटिंग फैकल्टी नितिन गर्ग एवं सीवरेज प्रोजेक्ट फैसिलिटेटर मैडम रितु तिवारी जी द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता सलील मसीह रहे उन्होंने मास्टर ऑफ सोशल वर्क एवं समाजशास्त्र के विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना (Sewerage Project) बारे में बताया की यह एक ऐसी संरचनात्मक और प्रबंधन प्रणाली है जिसका उद्देश्य नालियों (सीवर लाइनों) के माध्यम से घरों, दुकानों, उद्योगों आदि से निकलने वाले गंदे पानी (मल-जल) को एकत्रित कर के उचित तरीके से उसका उपचार (ट्रीटमेंट) और निस्तारण करना होता है। जिसका उद्देश्य है गंदे पानी से होने वाली बीमारियों को रोकना। जल स्रोतों (नदी, तालाब, भूमिगत जल) को प्रदूषण से बचाना। नगर और ग्राम क्षेत्रों को स्वच्छ और रहने योग्य बनाना। शुद्ध किए गए पानी का उपयोग सिंचाई या औद्योगिक कार्यों में किया जा सकता है। जिसमें शामिल है मलजल निकासी की पाइपलाइन , मैनहोल सफाई और निरीक्षण के लिए। पंपिंग स्टेशन जहाँ गुरुत्वाकर्षण के मा...

विश्व पर्यावरण दिवस

Image
आज दिनांक 06/06/25 पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के समाज कार्य के छात्रों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत भूमि संरक्षण कार्यालय शहडोल का शैक्षणिक भ्रमण किया गया । छात्रों के समूह ने कार्यालय में पदस्थ अधिकारी श्री अनुराग पटेल जी ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य, कार्यालय की आधिकारिक संरचना, एवं संबंधित विभागों की विस्तृत जानकारी छात्रों को प्रदान करने का प्रयास किया गया । पटेल जी के द्वारा जानकारियों में प्रमुख बाते बताई गई जैसे भूमि संरक्षण कार्य का मुख्य संबंध भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत है। भूमि संरक्षण कार्य की विभागीय संरचना भारत में राज्य सरकारों के कृषि विभाग, भूमि विकास विभाग या जल संसाधन विभाग के अधीन होती है। यह संरचना ग्राम स्तर से लेकर राज्य स्तर तक फैली होती है और विभिन्न अधिकारियों व तकनीकी कर्मचारियों के सहयोग से कार्य करती है। भूमि संरक्षण कार्य की विभागीय संरचन राज्य स्तर निदेशक राज्य की भूमि संरक्षण नीति, योजनाओं और बजट का निर्धारण, सभी जिलों की निगरानी और मूल्यांकन है। संयुक्त निदेशक योजनाओं का तकनीकी मार्गदर्शन, अधि...

world 🌎 environment Day survey

Image
🌱 विश्व पर्यावरण दिवस 2025: जनभागीदारी एवं जागरूकता पर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तावना: हर वर्ष 5 जून को “विश्व पर्यावरण दिवस” मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है। वर्ष 2025 का विषय रहा — “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें”। इस अवसर पर एक ऑनलाइन सर्वेक्षण आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों से जुड़े छात्रों व नागरिकों ने भाग लिया। --- 1. प्रतिभागियों की जानकारी: सर्वेक्षण में मुख्य रूप से शहडोल जिले के विभिन्न ग्रामों, वार्डों, और नगरों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में विद्यालय के छात्र, विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक और कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे। यह सहभागिता दर्शाती है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह एवं रुचि बनी हुई है। --- 2. व्यक्तिगत योगदान और अनुभव: प्रश्न किया गया कि “क्या आपने स्वेच्छा से कभी पर्यावरण संरक्षण के लिए कोई कार्य किया है?” अधिकांश प्रतिभागियों ने सकारात्मक उत्तर दिए। कई उत्तरों में उल्लेख किया गया कि उन्होंने सार्व...

विश्व तंबाखू दिवस 31/05/25

Image
एम.एस .डब्लू चतुर्थ सेमेस्टर की छात्र माधुरी पाली में सर्वे करते हुए। आज दिनांक 31/05/25 को पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल प्रोफेसर नीलिमा खरे विभागाध्यक्ष समाज कार्य विभाग जी के निर्देशन में छात्रों द्वारा अपने ग्राम नगर में तंबाखू निषेद दिवस के उपलक्ष्य में गूगल फॉर्म के द्वारा सर्वे किया गया जिसमें कुछ प्रमुख सवाल किए गए थे ।  सर्वे के दौरान प्राप्त निष्कर्ष प्रथम इन्फोग्राफिक चित्र के द्वारा प्रस्तुत है । एवं प्राप्त सुझाव दूसरे चित्र में दिखाया गया है । सर्वे समाज कार्य विभाग के विजिटिंग फैकल्टी नितिन गर्ग द्वारा निर्मित किया तथा सभी छात्रों से समन्वय का कार्य विजिटिंग फैकल्टी डॉ चंद्रकांत एवं अर्पित दुबे द्वारा क्रियान्वित किया गया सर्वे में । निम्न चार्ट जो तंबाखू के उपयोग से जुड़े प्रश्नों के अंतर्गत किया गया है ।