विश्व वृद्धा दिवस
पंडित एस एन शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल ,माननीय वी सी सर के दिशा निर्देश में । आज दिनांक 01/10/2022 को प्रोफेसर नीलिमा खरे जी के मार्गदर्शन में । वृद्ध दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को वृद्ध आश्रम कल्याणपुर का भ्रमण कराया गया । जहा पर नितिन गर्ग जी के द्वारा जानकारी दी गई की किस प्रकार सामाजिक न्याय , भारत विकाश परिषद एवम समाज के सहयोग से आश्रम संचालित किया जाता है तथा छात्रों ने भी प्रत्येक वृद्ध के साथ अपने दादा-दादी ,नाना-नानी जैसे मानकर केस स्टडी करने का प्रयास किया और वृद्ध जनो ने भी अपने नाती पोतो की परछाई इन छात्रों में देखने का प्रयास किया और घुल मिल कर बाते की खेल खेले , गाने गाए,मास्टर ऑफ सोशल वर्क छात्रों अपने स्वयं के पॉकेट मनी से आश्रम में फल एवम बिस्किट वितरित किये और छात्रों ने भी वृद्ध दिवस को वृद्ध जनो के अनुभवों को समझा और उनके प्रेम भाव महसूश किया और आपस मे चर्चा की केवल यही के वृद्ध बस नही सभी वृद्ध जनो के साथ बैठना और उनकी बातों को सुनने का प्रयास करना चाहिए जिस प्रकार उन्होंने बचपन मे बालक की हर मासूम बातो को सुना उसी प्रकार इनके भी अनुभव भरी मासूम बातो को सुनना और समय देना चाहिए जिससे कि इनके जीवन मे अकेला पन कभी महसूस न हो । इस दौरान शिक्षक श्री नितिन गर्ग, श्रीकांत चैधरी तथा तृतीत सेमेस्टर से दीपा,सोनाली,पुष्पलता,साक्षी,अपसना,तस्लीमा,सबनम,पुष्पा,नंदनी,तेजवती,सरोजवती, एवम प्रथम सेमेस्टर से उत्सव,अंकिता,मिताली,प्रांजल,रुचि,नेहा,कविता,एकता शुभम,आकृति वृद्धाश्रम कार्यक्रम के आयोजन में उपस्तिथ रहे ।
Comments
Post a Comment