3D model presentation.

 आज़ दिनांक 02/11/23 को वाइस चांसलर जी के मार्गदर्शन एवम डीन मैडम की अध्यक्षता तथा विभागाध्यक्ष समाज कार्य विभाग जी के निर्देशन एवम अतिथि विद्वानों के समन्वय से पंडित एस एन शुक्ल विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में 3D मॉडल का प्रस्तुतिकरण किया गया । जहां छात्र छात्राओं ने मास्टर ऑफ सोशल वर्क विषय के पाठ्यक्रम के अनुसार अपने 3D मॉडल प्रस्तुत किया प्रस्तुत किए। उस दौरान आदर्श समाज सेवी संगठन,स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति, रघुकुल समाज सेवी संगठन , ममता फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवम संचालक भी उपस्तीथ होकर छात्रों का उत्साह वर्धन किया ।समस्त विगाध्यक्ष, रजिस्ट्रार महोदय एवम समस्त  अतिथि विद्वान ने भी उपस्थित होकर 3D मॉडल्स को रेटिंग दी और छात्रों का उज्वल भविष्य हेतु मार्गदर्शन किया ।
जैसे
एम एस डब्लू तृतीय सेमेस्टर से ।
1. उद्यमिता को दर्शाता हुआ मॉडल प्रस्तुत किया गया जिसमें  मिताली,प्रांजल,नेहा ने उद्यमिता की पूरी प्रक्रिया को समझाया।


2 .सिटी प्लानिंग के मॉडल को अंकिता,रुचि,सपना,उत्सव
काल्पनिक रूप से भविष्य में सिटी प्लानिंग कैसी होनी चाहिए।


3 . मतदान केन्द्र को कलावती  के द्वारा प्रस्तुत किया गया मतदान की प्रक्रिया  किस प्रकार पूरी की जाती कौन सी व्यवस्थाएं वहा पर मतदाता के लिए की जाती है ।


4 . घोटुल व्यवस्था को प्रदर्शित किया गया किस वनवासी कैसे शिक्षा और कौशल वनवासी युवा एक दूसरे को हस्तांतरित करते इस मॉडल को शिवानी,शुभम, भास्कर द्वारा प्रस्तुत किया गया।


5. आदर्श ग्राम के मॉडल को आकृति,कविता,एकता,एवम मीनाक्षी द्वारा प्राचीन भारतीय व्यवस्थित ग्राम व्यवस्था को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया ।


6. भारत के विविध त्योहार का 3D मॉडल इस मॉडल को पूर्वा, वंशिका के द्वारा प्रस्तुत किया गया प्रस्तुत किया गया और दिखाया गया कि किस प्रकार भारत में त्योहार एवं उत्सव में सामुदायिक संगठन एवम  भारत की संस्कृति का परिचय कराया गया।


एम एस डब्लू प्रथम सेमेस्टर से
1. समाज सुधार से संबंधित अनुच्छेद के मॉडल को दिव्या ,संध्या, शिवम के द्वारा प्रस्तुत किया गया प्रस्तुत किया गया। उसे मॉडल में समाज सुधार से जुड़े हुए कई अनुच्छेदों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।


2. मानव वृद्धि एवं विकास के मॉडल को निकिता गुप्ता एवं देवता सिंह के माध्यम से मानव में हो रहे वृद्धि एवं विकास के बारे में मॉडल के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।


3. प्राचीन भारतीय महिलाओं के दायित्व इस मॉडल के माध्यम से महिलाओं की दायित्वों का 3D चित्रण किया गया।जिसे शिवानी एवम संजना के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।


4. प्राचीन आदर्श ग्राम का 3D मॉडल को रेशमी,रश्मि,संदीप , द्रोप्ति ने प्राचीन ग्राम व्यवस्था को मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिसमें ग्रामों की प्रत्येक व्यवस्था को बारीकी से मॉडल में दिखाया गया।


Comments

Popular posts from this blog

समाज कार्य में संगीत का महत्व

विश्व तंबाखू दिवस 31/05/25

Assingment and Project