कौशल संवर्धन कार्यक्रम
कौशल संवर्धन कार्यक्रम
02/11/2023
आज दिनांक 02/11/2023 को बेहतर कैंपस प्लेसमेंट के लिए छात्रों को प्रशिक्षण हेतु स्वयं सेवी संगठन के प्रोफेशनलस के द्वारा लैक्चर दिया गया क्योंकि आज तकनीकी दक्षता के साथ-साथ समग्र व्यक्तित्व विकास और संचार कौशल समय की मांग है। छात्रों के समग्र विकास हेतु पंडित एस एन शुक्ला विस्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज विज्ञान संकाय की डीन श्रीमती तारामणि श्रीवास्तव एवम निर्देशन विभाग अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा खरे एवं कार्यक्रम का संचालन श्री नितिन गर्ग जी द्वारा किया गया।
कौशल संवर्धन कार्यक्रम के प्रथम क्रम में आदर्श समाज सेवी समिति की काउंसलर मैडम चित्तरूपा जी द्वारा मास्टर ऑफ सोशल वर्क के छात्रों परिवार परामर्श से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई किस तनाव ग्रस्त लोगों से हस्तक्षेप किया जाता उसकी प्रक्रिया क्या होती और समाज कार्य के विद्यार्थी इसमें कैसे कार्य कर सकते परिवार के मध्य जाकर कैसे कार्य करना होता है ।
दूसरे क्रम में रघुकुल समाज सेवी संगठन के संचालक श्री राज तिवारी जी ने समाज कल्याण से संबंधित विषय पर मास्टर ऑफ सोशल वर्क छात्रों के साथ अपने विचार साझा किए एवम एवम सवाल जवाब के माध्यम से छात्रों के साथ रुचि पूर्ण तरीके से समाज कल्याण के अंतर्गत आने वाले कार्यों संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया और भविष्य में उनकी संस्था के मध्य जब भी आवश्यकता होगी सहयोग की बात रखी ।
तीसरे क्रम में स्वामी विवेकानंद शिक्षण समिति के समन्वयक ने समाज कार्य से संबंधित तकनीकी कौशल के विषय में छात्रों को संबोधित किया। एवम उनके सहयोगी परियोजना समन्वयक पंकज बर्मन जी ने व्यक्तिव विकाश से संबंधित विषय पर अपने विचार साझा किए।
चतुर्थ क्रम ममता फाउंडेशन के प्रतिनिधि सौरभ जी छात्रों को मास्टर ऑफ सोशल वर्क विषय के भविष्य में रोजगार से संबंधित संभावनाओं के बारे अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का समापन के दौरान डॉ अशोक डहेरिया जी ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
Comments
Post a Comment