krishn jansmastmi

 आज दिनांक 26/08/2024 को कुलगुरु प्रोफेसर राम शंकर एवं कुलसचिव आशीष तिवारी जी के मार्गदर्शन में तथा विभागाध्यक्ष समाज कार्य विभाग प्रोफेसर नीलिमा खरे जी के निर्देशन में एवं विजिटिंग फैकल्टी नितिन गर्ग ,चंद्रकांत त्रिपाठी, एवं अर्पित दुबे जी के समन्वय से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के आंगनवाड़ी एवं प्राइमरी स्कूलों जैसे ग्राम पंचायत बिजौरी ,ज्ञानोदय स्कूल के बालक ,प्राथमिक विद्यालय रूपौला, प्राथमिक विद्यालय पाली के बालकों के बीच घरों या आंगनबाड़ी में जाकर उनके अभिभावकों के सहयोग से 6 से 8 वर्ष के बच्चों के बीच श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में चित्र एवं उनमें रंग भरने तथा कन्हैया की बाल लीलाओं को कहानियों के माध्यम से समझाने के लिए पंडित एस एन शुक्ल विश्वविद्यालय के समाज कार्य विषय के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के द्वारा चित्रकला के माध्यम से भारतीय ज्ञान परम्परा को बढावा देने हेतु MSW के विद्यार्थियों द्वारा प्रयास किया गया उन विद्यार्थियों में कुछ छात्रों ने समूह में काम किया कुछ व्यक्तिगत रूप से जाकर भी रंग भरवाने का कार्य किया उनमें आंचल शर्मा, लक्ष्मीकांत यादव ,देववती सिंह, पुष्प लता सिंह एवं संदीप यादव ने प्रमुख रूप से अपनी सहभागिता दिखाई।

Comments

Popular posts from this blog

समाज कार्य में संगीत का महत्व

विश्व तंबाखू दिवस 31/05/25

Health Sector PMKVY